आयशा ने शोएब से 2002 में निकाह होने का दावा किया है। उन्होंने शुक्रवार को भारतीय और पाकिस्तानी चैनलों को 'निकाहनामे' की प्रति देने के साथ इस मसले पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। कई पाकिस्तानी और भारतीय टीवी चैनलों पर निकाहनामा दिखाया गया, जिस पर दूल्हे के कॉलम में शोएब के दस्तखत हैं और दुल्हन के कालम में मोहतरमा सिद्दीकी के हस्ताक्षर हैं।
आयशा ने कहा कि मैंने निकाहनामा इसलिए जारी किया क्योंकि शोएब और उनका परिवार लगातार निकाह का खंडन कर रहा है। शोएब और सानिया का निकाह 15 अप्रैल को हैदराबाद में होना है, जिसके बाद लाहौर में रिसेप्शन है।
आयशा ने कहा कि मैं सिर्फ शोएब मलिक से आधिकारिक तौर पर तलाक चाहती हूँ लेकिन यह सभी के सामने होना चाहिए क्योंकि वह बाद में भी इस बात से मुकर सकता है कि हमारा निकाह हुआ था। मैं आगे बढ़ना चाहती हूँ और मैं नहीं चाहती कि लोग लगातार मुझसे इस निकाह के बारे में सवालात करे। आधिकारिक तौर पर 'तलाक, तलाक, तलाक' कहने से भी काम चल जाएगा।
सिद्दीकी परिवार ने दावा किया है कि शोएब का निकाह उनकी बेटी से हो चुका है और सानिया मिर्जा उनकी दूसरी बीबी होगी। पाकिस्तानी क्रिकेटर और उनका परिवार लगातार इसका खंडन कर रहा है। सिद्दीकी ने मलिक पर मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी देते हुए उलेमा से उसके खिलाफ फतवा जारी करने की माँग की।
आयशा ने कहा कि हमने निकाहनामा इसलिए जारी किया क्योंकि इससे साबित होता है कि शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि इस पर गवाहों के दस्तखत है और शोएब ने मुझे इसकी कॉपी दस्तखत के लिये भेजी थी। इस पर हक मेहर के रूप में 500 पाकिस्तानी रुपए लिखे गए हैं।
PTI
उन्होंने कहा कि मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता कि आयशा बेहद काबिल लड़की है लेकिन कुछ लोग उन्हें गुमराह कर रहे हैं। इमरान ने कहा कि सिद्दीकी परिवार ने उनके सामने कोई विकल्प नहीं छोड़ा है और अब उन्हें कानूनी कार्रवाई करनी ही होगी।
आयशा ने कहा कि मैं भले ही जीती नहीं, लेकिन हारी भी नहीं हूँ। यदि वह मुझे नहीं चाहता तो मुझे भी उसकी ख्वाहिश नहीं है। मेरे पिता की बायपास सर्जरी हुई है। मैं हमदर्दी की भीख नहीं माँग रही। मैं ही जानती हूँ कि मेरे परिवार पर क्या गुजरी है।
आयशा ने इस बात से इंकार किया कि वह ये सब दौलत और शोहरत के लिए कर रही है। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि शोएब ने महा सिद्दीकी नामक औरत से शादी की थी, आयशा से नहीं।
उन्होंने कहा कि मेरा नाम महा सिद्दीकी है। आयशा नाम मेरी दादी ने दिया है। महा मेरे पासपोर्ट में है। यदि वह कहते हैं कि निकाह में गलत नाम दिया गया है तो दोनों नाम मेरे ही हैं। एक पाकिस्तानी टीवी चैनल ने कहा कि शोएब ने 2004 में एक इंटरव्यू में कबूल किया था कि उसकी आयशा से शादी हो चुकी है।
इंटरव्यू करने वाले ने जब पूछा कि क्या युवा और कामयाब क्रिकेटर होने के कारण लड़कियाँ उनके पीछे भागती हैं? शोएब ने कहा कि लगता है कि आप मुझे मेरी बीबी से पिटवाना चाहते हैं। मेरा निकाह हो चुका है। वह जेद्दा में रहती है हालाँकि उनका ताल्लुक भारत में हैदराबाद से है।
आयशा ने बताया कि शोएब से उनकी 2000 में दुबई में मुलाकात हुई थी और दोनों नियमित अंतराल पर मिलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी पहली मुलाकात हुई थी तब हमने अपने करियर की शुरुआत ही की थी। बाद में वह स्टार बन गए तो उनकी मुझमें दिलचस्पी नहीं रही। वह कहने लगे कि तुम सुंदर नहीं हो, मुझे शर्मिंदा करती हो।
किसी का नाम लिए बगैर आयशा ने कहा कि शोएब के एक साथी खिलाड़ी ने उनसे कहा कि भाभी मोटी है। उन्होंने कहा कि शोएब ने फोन पर मुझे चिल्लाकर कहा कि मैं यह सब नहीं सुनना चाहता। मैं इससे शर्मिंदा हो जाता है। (भाषा)

No comments:
Post a Comment